M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज फहराकर दी झंडे को सलामी,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में रंग ला रही है -सलमान खुर्शीद

हापुड़। शुक्रवार को कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने राष्ट्रध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी। छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर और गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मन मोहा। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए परितोष व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 3 जनवरी को हापुड़ से भारत जोड़ो यात्रा में लोगों से भरी बस गाजियाबाद ले जाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में रंग ला रही हैं। कन्याकुमारी से भारत मां के चरण कमलों की वंदनों करके माथे पर माटी लगाकर जो राष्ट्रव्यापी हवन शुरू किया था वो अब अपने लक्षित पड़ाव पर पहुंचने जा रहा हैं। जहां वो भारतमाता के मस्तक कश्मीर की धरती पर अपने परिश्रम से तिलक करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 74 वें गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है और आज के दिन कृतज्ञ राष्ट्र अपने महापुरुषों, जिन्होंने अपने खून और पसीने से देश के लोकतंत्र और संविधान को सींचा हैं उन्हें देश आज याद कर रहा हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी चाचा नूर कुरैशी ने जलपान की व्यवस्था की। प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि आज की सत्ता जिस तरह से संविधान को कमजोर करने पर आमादा हैं उसे देश का हर नागरिक जान चुका हैं और इन लोगों का ये खेल ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला हैं।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, हाजी सगीर कुरैशी, वीरेंद्र पिल्लू , प्रताप सिंह छज्जू, दिनेश सैनी, रघुवीर सिंह, डॉक्टर वीसी शर्मा, सरदार हरविंदर सिंह, वाई के शर्मा, सीमा शर्मा, सविता गौतम, कुसुमलता, शगुफ्ता राणा, आई सी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, राकेश त्यागी, राहुल शर्मा, निसार खान, अतुकुर रहमान, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महेश शर्मा, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलौर, मोहम्मद रईसुद्दीन, हाजी इस्लामुद्दीन चीनी, सचिन कुमार, अब्दुल कलाम, गुलफाम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, (कार्यक्रम संयोजक) देवेंद्र कुमार, (कार्यक्रम सह संयोजक) रिजवान कुरैशी, किशन जाटव, आर डी शर्मा, सभासद नरेश भाटी, खुर्शीद चावल वालें, अनूप कर्दम, रईस अन्नू, सुदेश कुमार, एहतेशाम, अप्पू, बाबूराम आढ़ती, बाबूराम राशन वालें, डॉक्टर इरशाद, मुनेंद्र, धर्मेंद्र कश्यप, जस्सा सिंह, अनुज कुमार, संजीव अग्रवाल, हरीश गर्ग, प्रदीप गोयल बारदाने वाले , श्रीराज चक्की वाले, पूरणमल राशन वाले, सुबोध शास्त्री, उमेश त्यागी, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, भगवत प्रसाद, एजाज अहमद, हसन आतिफ, तारेशवर त्यागी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।.!

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page