अपहरण का केस वापस ना लेनें पर दंबगों ने नाबालिग को फिर से दी अपहरण की धमकी

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक किशोरी को पहले उठा ले जाने के बाद अब उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौज की और दोबारा किशोरी को उठाने व जान से मारने की धमकी दी।
पिलखुवा के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 सितंबर को उसकी पुत्री को मोहल्ले का संदीप और उसका साथी विपिन जबरन मोटरसाइकिल बिठाकर ले गए थे। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है और पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे संदीप का भाई जोनी कुमार एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचा और गालियां देकर धमकी दी कि मुकदमा वापस लो, नहीं तो किशोरी को दोबारा उठा लेंगे और अब की
बार पता भी नहीं चलेगा।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












