News
अन्तराज्यीय बिजली तार चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 4.40 कुंतल तार और वाहन बरामद

अन्तराज्यीय
बिजली तार चोर गैंग के
दो सदस्य गिरफ्तार, 4.40 कुंतल तार और वाहन बरामद
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तराज्यीय बिजली तार चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का 4.40 कुंतल तार और वाहन बरामद किया।
जानकारी के अनुसार कालिका कांट्रेक्टर फर्म के मालिक विकास त्यागी ने बताया कि उनकी फर्म सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड की आरडीएसएस योजना के तहत सब स्टेशन गोहरा के पोषक फीडर आरिफपुर पर काम कर रही थी। चोरों ने रात में 8 से 10 पोलों से विद्युत तार चुरा लिए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो चोरों मेरठ के मुंडाली निवासी इस्लाम व शाकिब को गिरफ्तार कर चोरी का 4.40 कुंतल तार , उपकरण, तंमचें और वाहन बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से विद्युत तार चोरी कर रहे थे। मेरठ और हापुड़ जनपदों में इनके खिलाफ चोरी, विद्युत अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरियों की भी जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












