जैन धर्म के पर्वराज दशलक्षण पर्व उत्तम क्षमा धर्म आज से प्रारंभ

*
हापुड़:
जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आज से हो गया। प्रातःकाल से ही जैन भक्तो का सैलाब आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया। मन्दिर जी को फूलो से सजाकर तीर्थकरो की वेदियो के पास सुन्दर रंगीन प्रकाश किया गया है।
प्रातःकाल से शान्तिधारा अभिषेक पूजन किया गया।
सांगानेर से पधारे जैन विद्धान रोहित जैन शास्त्री ने तत्त्वार्थ सूत्र विधान पाठ को कराया।
जैन भक्तो ने पीले वस्त्रो मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक विधान पाठ मे पूजा अर्चना की। रोहित जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापो का क्षय होता है, धर्म के प्रथम लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई। उन्होने कहा कि क्षमा मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है, हमे क्षमा भाव जीवन मे अपनाना चाहिए, क्षमा करने वाला महान होता है, किसी की गलती को क्षमा कर देने से अनावश्यक विवाद नही बढ़ता है, क्षमा करने वाले के प्रति आदर का भाव बढ़ता है।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, प्रदीप जैन,राजेश जैन,आकाश जैन,तुषार जैन,सुरेशचंद जैन,अंकित जैन,नमन जैन, सुशील जैन,पंकज जैन, सुधीर जैन,रेखा जैन, रेणुका जैन,बबीता जैन, सचिन जैन, बीनू जैन, नितिन जैन, राहुल जैन,अर्चित जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।












