ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

अनिता रानी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जनों ने दी बधाई.

हापुड़। महिला कांग्रेस (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) की अध्यक्ष भारती त्यागी ने गणेश पुरा निवासी अनिता रानी को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। जिसकी संस्तुति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने की हैं। आपको बता दें कि 27 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भारती त्यागी ने महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की हैं जिसमें अनिता रानी को हापुड़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। उनके मनोनयन पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी हैं और शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त किया हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिता रानी को बधाई दी हैं और अपनी आशाएं व्यक्त की हैं कि वे जनपद में हापुड़ महिला कांग्रेस को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगी और महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिता रानी ने शीर्ष नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया हैं और आश्वासन दिलाया हैं कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगी और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगी। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा को संगठन में निरंतर उनकी सक्रियता के चलते महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं। जिसके लिए हापुड़ के कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी हैं। PCC सदस्य अरविंद शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम, सविता गौतम, कुसुम लता, अमित सैनी, राहुल शर्मा, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, गुलफाम कुरैशी, निसार पठान आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।

Suresh Chand Sampadak Amit Prakash Agarwal AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page