ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद के सड़क दुर्घटना रोकनें के लिए लगवाएं आनलाइन कैमरें,ब्लैक स्पॉट की खत्म करे- डीएम प्रेरणा शर्मा


हापुड़। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सडकों को दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की।
जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट, सर्विस रोड, साइन एज, ब्रेकर तथा स्कूली वाहनों की गुणवत्ता आदि विषयों पर दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनपद मे नेशनल हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों से ऑनलाइन कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के ऑटोमेटिक चालान काटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की सर्वाधिक दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के कारण ही होती है। इसे रोकने के लिया नेशनल हाईवे पर स्पीड कैमरे लगवाए जाएं इसके अलावा जनपद से जितने भी नेशनल हाईवे गुजरते हैं सभी पर रात्रि के आवागमन को सुगम बनाने के लिये लाइटों को लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये जिससे सडको पर पर्याप्त रोशनी हो सके।
उन्होंने जनपद के चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट को यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए समाप्त करने के निर्देश दिया। उन्होने कहा की ब्लैक स्पॉट पर काम शुरू करने से पूर्व संबंधित थाने को सूचित करके सुझाव प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना होने की सर्वाधिक संभावनाएं होती है अत: इस पर अभियान चलाकर काम करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे तथा अन्य सड़कों पर उचित स्थान पर हर हालत में साइन एज लगाने के सख्त निर्देश दिए जिससे आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां पर सर्विस रोड का कार्य चल रहा है उसे यथाशीघ्र पूरा किया जाए तथा आवश्यक स्थानो पर ब्रेकर अवश्य बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी स्कूली वाहनों की प्रदूषण आदि मानकों की जाँच के बाद ही अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिया नियमित रूप से ओवर स्पीड, हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वालों पर चालान के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ओवर स्पीड को रोकने के लिए टोल तथा अन्य स्थान पर चेकिंग करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान प्राधिकरण सचिव प्रदीप सिंह,सीओ आशुतोष शिवम्,एआरटीओ आशुतोष उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी देशराज बत्स,अपर चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page