ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि

हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की अवस्था में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया, देश में पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण भी राजीव गांधी ने किया था। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के हाथ में मोबाइल दिया, उन्हें कंप्यूटर दिया। देश में जगह जगह एटीएम लगवाए। राजीव जी की इसी सोच के चलते आज देश विश्व में सबसे आगे हैं और निरंतर कामयाबी के झंडे बुलंद कर रहा हैं।
पूर्व धौलाना प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि सभी को राजीव गांधी जी से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी थे। अपनी दूरदर्शिता और उनकी इच्छाशक्ति के चलते आज देश कामयाबी की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हैं। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, रघुवीर सिंह एडवोकेट, नरेश कुमार भाटी, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, रवींद्र गुर्जर, हर्ष अग्रवाल, चेतन प्रकाश यादव, हरिओम चौहान, डॉक्टर फराहीम, भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, संदीप कुमार, कुसुम लता, फ़ारूख़ अहमद, खुशनूद अली, अंकुर अग्रवाल, सचिन कुमार, सुबोध शास्त्री, जस्सा सिंह, आफताब प्रधान सुंदर सिंह राणा, वीर सिंह राणा , चंद्रपाल सिंह राणा प्रधान, राजेश राणा, आनंद राणा, विशाल आदि लोग मौजूद रहे.!

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page