अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन, हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, भजनों व झांकियों पर जमकर झूमे सदस्य,खेली फूलों की होली

अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन, हापुड़ ने मनाया होली मिलन समारोह
हापुड़। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया।
श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, गढ़ दिल्ली रोड, हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विजय पाल आढ़ती (सदर विधायक, हापुड़) तथा – विशिष्ट अतिथि वरुण मिश्रा (सी ओ सिटी, हापुड़) विनोद पांडेय (इंस्पेक्टर, हापुड़), संजय अग्रवाल प्रदेश कमेटी से रहे।
भव्य फूलों की होली, विष्णु अवतार झांकी मोर नृत्य, लड्डू गोपाल जी की माखन चोरी लीला, यशोदा कन्हैया लीला ने सभी मन मोह लिया तथा सभी एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम के बाद सभी ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजक युवा संरक्षक मोहित अग्रवाल (सुरुचि साड़ी) युवा जिलाध्यक्ष सचिन गोयल (सर्राफ) युवा जिला महामंत्री आशीष मित्तल ( एल ओ डी) युवा जिला मीडिया प्रभारी राहुल बंसल (पत्रकार) युवा जिला कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल (सजल टेलीकॉम) के साथ सदस्य हर्षित अग्रवाल, प्रदीप गर्ग , मधुर कंसल , यशु अग्रवाल, अंकुर कंसल, अंकुर अग्रवाल, अरुण जिंदल, अंकुर सिंघल, आशीष कंसल, मोहित अग्रवाल (एडवोकेट), नलिन बंसल, नितिन बंसल, प्रशांत बंसल, रोहित अग्रवाल सुमित जिंदल, वैभव गुप्ता, विकास मित्तल, आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।












