ATMS College of Education Menmoms
News

अंजू हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंधों के चलते इरशाद ने की थी हत्या, गिरफ्तार

अंजू हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंधों के चलते इरशाद ने की थी हत्या, गिरफ्तार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

थाना हापुड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व शिवगढी शमशान घाट के पास मिले मंजू के शव की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को को गिरफ्तार किया। मृतका के आरोपी से अवैध संबंध थे और पैसों की अधिक वसूली के चलते महिला की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी की निशादेही से दरांती व मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को थाना हापुड क्षेत्र के शिवगढी शमशान घाट के पास खाली पडी जगह मे एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अंजू पत्नी स्व०बंटी निवासी मौ० कन्हैयापुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई थी।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में हत्या के आरोपी हापुड़ के रफीकनगर निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व मृतका के मध्य अवैध संबंध थे जिस कारण मृतका, अभियुक्त से खर्चे के लिए रुपयों की मांगा करती थी व रुपये न देने पर बदतमीजी करती थी एवं जेल भिजवाने की धमकी देती थी जिसके चलते महिला से छुटकारा पाने के लिए अभियुक्त द्वारा धारदार हथियार (दरांती) से उसकी हत्या करने की घटना कारित की गई थी।

पूछताछ का विवरणः

गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद द्वारा बताया कि मैं पेशे से टाईल पत्थर लगाने का मिस्त्री हूँ। मेरी करीब डेढ साल पहले अंजू से दोस्ती हुई थी। उसके पति की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, वह आस पास के घरो में साफ सफाई व बर्तन का काम करती थी। मेरी अंजू से अक्सर फोन पर बाते होती रहती थी तथा हम दोनो एक दूसरे से मिलते भी रहते थे, हम दोनो के कई बार आपसी सहमति से सम्बन्ध भी बने थे। मैं अंजू को खर्चे के लिए काफी रूपये पैसे देता था जिससे वह अपना खर्चा चलाती थी। मैं अपनी कमाई का अधिकतर पैसा अंजू के ऊपर खर्च करता था। पिछले लगभग सात आठ माह से अंजू का व्यवहार काफी बदल गया था। वह हर समय मुझसे पैसो की मांग करती थी तथा मुझे भला बुरा कहने लगी थी। मैं अपने कमाये हुए रूपयो में से अपने घर पर भी रूपये नहीं दे पा रहा था, लेकिन अंजू की मांग पर उसे देता था, उसके बावजूद भी वह मेरे साथ ठीक व्यवहार नही करती थी, उसने कई बार मेरे साथ हाथापाई की लेकिन मैं फिर भी सब कुछ सहता रहा। वह हर समय मुझे फोन करके रूपये मांगती थी तथा धमकाती थी कि या तो पैसे दे नही तो फिर तमाशा बनाकर तुझे जेल भिजवा दूंगी। मै मानसिक रूप से भी काफी परेशान हो चुका था इसलिए दिनांक 14.04.2025 को दोपहर मैं अपने घर से एक गन्ना छीलने की दराती व एक रसोई का चाकू अपनी मोटरसाईकिल मे रखकर रामपुर रोड की तरफ रैबन फैक्ट्री से सामने पडे कूडे के मैदान के पास शिवगढी के शमशान घाट के पास ले गया, जहाँ पर हम दोनो पहले भी एक दो बार जाकर मिलते जुलते थे तथा बातचीत करते थे। वहां पर मैंने पहले चाकू से फिर गन्ना छीलने वाली दरांती से हमला कर अन्जू को मार दिया तथा खींचकर कूड़े के ढेर के पास डाल दिया। मैंने दरांती व अन्जू का मोबाइल नाले में फेक दिये थे।

गिरफ्तारी का स्थानः मस्कन से दिनांक 17.04.2025


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page