fbpx
Astrology

अंक ज्योतिष 2020: साल 2020 का अंक 4 राहु का प्रतीक,जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा साल

वर्ष 2020 के लिए अंकशास्त्र की भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2020 का अंक 4 बनता है। अंक 4 राहु का प्रतीक है। राहु राजनीति, अप्रत्याशित घटना, स्थापित मानदंडों का टूटना, आंदोलन आदि का प्रदर्शक है। इस साल कई अप्रत्याशित घटनाएं होंगी। राजनीतिक उठापटक खूब दिखेगी। जो लोग राजनीति, धार्मिक उपदेश, शिक्षा, टेलीकॉम और डेवलपमेंट सेक्टर में हैं, उनके लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। आपके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष, जानिये अपने जन्मांक से-

(किसी भी महीने  की   1, 10, 19  और 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति-
अंक-1- इस वर्ष आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। इस साल कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आप नयी शुरुवात करेंगे। प्रभावी लोगों से सम्बन्ध बनेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में सहयोगी होंगे। छात्रों के लिए यह साल शुभ समाचार देने वाला होगा। पारिवारिक स्तर पर वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। जो लोग अविवाहित हैं और विवाह की सोच रहे हैं, उनके विवाह का योग इस वर्ष बनेगा। हड्डी या दांत संबंधित दिक्कत हो सकती है, अत: स्वस्थ्य पर ध्यान दें, डॉक्टर से सलाह लें, टालें नहीं।

अंक-2-
(किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मेे व्यक्ति)
इस वर्ष विदेश यात्रा का योग है। परिश्रम करना होगा अपने कार्यक्षेत्र में।  कुछ अहम् फैसलों में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। भावना में आकर फैसला लेने से हानि हो सकती है। प्यार के मामले में भी आपको व्यावहारिक होकर सोचना चाहिए, न कि भावना में बहकर। इस वर्ष जो लोग अविवाहित हैं, वे जीवनसाथी प्राप्त करेंगे। अगर बिजनेस बढ़ाना चाहते हंै तो यह वर्ष उसके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। जो लोग कला के क्षेत्र में हैं, वे  ख्याति व सम्मान प्राप्त करेंगे। बच्चे किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं, अत: संतान पर विशेष ध्यान दें।

अंक-3-
(किसी भी महीने की  3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-
इस वर्ष आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेना होगा। हिम्मत से काम करने से सफलता मिलेगी। कृषि संबंधित कार्यों में लाभ होगा। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। किसी धार्मिक गुरु से जुड़ाव हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में इस वर्ष रुचि बढ़ेगी। तीर्थस्थान भ्रमण करेंगे।
वाणी पर नियंत्रण और खुद को विनम्र रखें, इससे आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में लापरवाही न बरतें, अन्यथा रिश्ता खो सकते हैं। जो अविवाहित हैं और विवाह की सोच रहे हैं, उनके विवाह का योग  प्रबल है। खानपान पर ध्यान दें। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।

अंक-4-
(किसी भी महीने की  4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
यह वर्ष आपके लिए अति शुभ है। इस वर्ष आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और काफी लाभकारी रहेगा। लोगों की गलतफहमी दूर होंगी और आप सफलता के नए कीर्तिमान बनाएंगे। आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। कई नए कायोंर्ं में सफलता प्राप्त होगी। धन का योग स्पष्ट है। सरकार के उच्च लोगों से सम्बन्ध बेहतर होगा। नए काम मिलेंगे। लोग आप पर विश्वास करेंगे। आपकी बातों को सुना जायेगा। परिवार को समय देने की कोशिश करें और संवाद बनाकर रखें, यह जरूरी है। जो लोग प्रेम सम्बन्ध में हैं, उनके विवाह का योग यह वर्ष प्रदान करेगा। (शेष…कल देखें)



Source link

Show More

2 Comments

  1. Pingback: Fysio Dinxperlo
  2. Pingback: blote tieten

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page