ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

हापुड़ ने मनाया संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ,अर्पित की श्रद्धांजलि

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस जनों ने मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और एक समाज सुधारक थे। भीमराव अंबेडकर जी ने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
इस दौरान रघुबीर सिंह एडवोकेट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा,पूर्व प्रधान अमरनाथ शर्मा,नरेश कुमार भाटी,मोनिका शर्मा,जकारिया मनसबी,विकास त्यागी,राकेश मोहन शर्मा,संजीव शर्मा, जलज तेवतिया, सुखपाल गौतम,डॉक्टर योगेंद्र शर्मा,डॉक्टर फराहीम,शाबुदीन प्रधान,गौरव गर्ग,एजाज अहमद,हसन आतिफ आदि लोग शामिल रहे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page