हापुड़ में ‘ऑपरेशन दहन’: 6.97 करोड़ की 800 किलो से ज्यादा ड्रग्स जलाकर नष्ट, 78 केस का माल खाक

हापुड़ में ‘ऑपरेशन दहन’: 6.97 करोड़ की 800 किलो से ज्यादा ड्रग्स जलाकर नष्ट, 78 केस का माल खाक
एसपी की मौजूदगी में पिलखुवा में इंसिनरेटर से हुआ विनिष्टीकरण; 832 किलो गांजा, 24 किलो डोडा, चरस-स्मैक और नशीली गोलियां शामिल
हापुड़। ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने विभिन्न थानों में दर्ज 78 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त करीब 6.97 करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ नष्ट कर दिया।
एसपी की मौजूदगी में हुआ विनिष्टीकरण
पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित मैसर्स मेडीकेयर इन्वायरमेन्ट मैनेजमेन्ट प्रा० लि० में इंसिनरेटर के माध्यम से सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कराई गई।
क्या-क्या किया गया नष्ट
नष्ट किए गए मादक पदार्थ का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य 6.97 करोड़ रुपये है। इनमें शामिल हैं:
1. *गांजा* – 832.762 किलोग्राम
2. *डोडा पोस्त* – 24.050 किलोग्राम
3. *चरस* – 1.380 किलोग्राम
4. *स्मैक* – 162 ग्राम
5. *नशीली गोलियां* – 3.005 किलोग्राम
78 मुकदमों का माल खाक
यह सभी मादक पदार्थ जनपद के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 78 अभियोगों में बरामद किए गए थे। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत इन्हें नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।











