ATMS College of Education Menmoms
HapurPilkhuwa

हापुड़ : जहर खाकर विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Pilkhuwa कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहननगर कॉलोनी में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास व ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

मोहल्ला निवासी आशु तोमर ने बताया कि उसने अपनी बहन काजल की शादी नवंबर 2018 में मोहननगर कॉलोनी निवासी सचिन चौहान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी. शादी के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। करीब तीन माह पहले काजल को ससुराल वाले छोड़कर चले गए। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। वहीं महिला ने जहर खाने से पहले अपने ससुराल वालों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा है.

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि महिला की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page