News
स्कूल से घर लौट रही छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने पांच लोगों पर दर्ज करवाई एफआईआर
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-14-13-16-12-65_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2-300x153.webp?resize=300%2C153&ssl=1)
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक गांव निवासी छात्रा को पांच लोग बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाबूगढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 11 जनवरी को उसकी 16 वर्षीय भतीजी घर से स्कूल गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी भतीजी को गांव रजपुरा थाना खरखौदा जिला मेरठ निवासी अंकुर, जोनी, विनय, ब्रिजेश व सुनीता बहला फुसलाकर कहीं ले गए। परिजनों ने उसे तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-09-16-12-51-13_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2-44-457x1024.webp?resize=457%2C1024&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-09-16-07-09-53_7352322957d4404136654ef4adb645047E2-45-221x300.webp?resize=221%2C300&ssl=1)