साइबर ठगों से पुलिस ने पीड़ित के वापस करवाएं 30 हजार रुपए, जताया आभार

साइबर ठगों से पुलिस ने पीड़ित के वापस करवाएं 30 हजार रुपए, जताया आभार

हापुड़(यर्याथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना धौलाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर खाते से 30 हजार रुपए उड़ा दिए थे। पुलिस ने पीड़ित के रुपये वापस दिलवा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार धौलाना के
ग्राम पिपलहेडा निवासी अफजाल अहमद के खाते से फोन पे के माध्यम से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपए उड़ा दिए थे।

सीओ अनिता चौहान ने कहा कि मामलें में साइबर क्राइम टीम ने फोन-पे से धोखाघडी के शिकार पीड़ित के तीस हजार रूपये वापस दिलाएं गए। जिससे पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version