साइड को लेकर कार सवार युवकों ने की जमकर फायरिंग, एक हिरासत में

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर देर शाम कार सवार युवकों ने साइड को लेकर फायरिंग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ पर देर शाम चमरी के बाहर कुछ कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार कार सवारों का सामने जा रही बस के चालक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। रोडरेज के इसी मामले में फायरिंग की गई। जबकि आसपास के लोग फायरिंग को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की कार और उनमें से तीन युवकों की शिनाख्त कर ली है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया फायरिंग के पीछे रोडरेज का मामला सामने आ रहा है।












