सांसद ने पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए पीएम को भेजा पत्र, मिलनें का मांगा समय , वकीलों ने किया स्वागत

हापुड़।
हापुड़ मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच का समर्थन करते हुए पीएम मोदी को पत्र भेजकर मिलनें का समय मांगा है। सांसद के इस पहल का हापुड़ बार एसोशिएशन ने स्वागत किया है।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता कई सालों से आंदोलन रत है। उन्होंने अनेक बार मुख्यमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों तक से बेंच की मांग कर चुके हैं। जिसके लिए पश्चिमी यूपी के सांसदों व विधायकों ने सदन में उक्त मुद्दा उठाया था, परन्तु सफलता नहीं मिली।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को आवश्यक बताते हुए पूरी करने की मांग की व अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात का समय मांगा है।
सांसद गोविल के इस कदम का स्वागत करते हुए हापुड़ बार एसोशिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जरुरी हे, इससे लोगों को त्वरित न्याय व धन की बचत हो सकेगी।












