सरसों के तेल में पॉम आयल, दूध में पानी,मिर्च में लाल मिट्टी ,धनिये में बुरादा मिलाकर बेच रहे मिलावटखोरों पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही,9.30 लाख का लगाया जुर्माना

हापुड़ । जनपद में मिलावटखोरों दुकानदार लोगों के जीवन से खेलते हुए सरसों के तेल में पॉम आयल, दूध में पानी,मिर्च में लाल मिट्टी ,धनिये में बुरादा मिलाकर बेच रहे है। प्रशासन ने 12 मिलावटखोरों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 9.30 लाख का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग द्वारा 150 लिए गए नमूनों में से 40 फीसदी फेल हुए हैं।

जांच रिपोर्ट में करीब 90 असुरक्षित नमूनों में मिले खतरनाक सरसों के तेल में पॉम आयल, दूध में पानी, नमूने फेल पाए गए थे। दाल में पॉलिश, लाल मिर्च में गेरू और अधिक 50 नमूने अनुमानक मिले। उनमें सरसों का तेल, पनीर, दूध, तेल, लाल मिट्टी पाई गई और धनिये में बुरादा पाया गया। जबकि 23 नमूने असुरक्षित पाए गए। मिर्च, हल्दी और मिठाइयां शामिल हैं।

एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने 12 लोगों पर 9.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Exit mobile version