सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची मां बेटी पर हंसने वाली ट्रेनी नर्स की जूते चप्पलों से हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची मां बेटी पर हंसने वाली ट्रेनी नर्स की जूते चप्पलों से हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल में
आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची मां बेटी पर हंसने वाली ट्रेनी नर्स की जूते चप्पलों से जमकर पिटाई की गई। जिसका वीडियो वायरल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के सरकारी अस्पताल में मां-बेटी आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची थी।महिला का आरोप था कि अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ उनकी बेटी को पहले देखकर हंसी और इसके बाद अपनी एक साथी को बुलाकर लाई, जिसके बाद दोनों हंसते हुए अंदर वापस लौट गई।
नर्सिंग स्टाफ से जब इस संबंध में पूछने का प्रयास किया तो, उसने अभद्रता करना शुरू कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला को गुस्सा आया और थप्पड़-जूते से उसके साथ मारपीट कर दी। शोर की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ एकत्र हो गया और महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उनके साथ भी जमकर अभद्रता की।
युवती का आरोप है कि पहले बाबूगढ़ छावनी में स्थित एक रेस्टोरेंट में युवती उसको देखकर हंसी थी। जब तो उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन अस्पताल में दोबारा देख कर हंसने पर विवाद हो गया।
सीसीटीवी की फुटेज को देखा
नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई मारपीट के बाद अस्पताल के स्टाफ में रोष फैल गया। डायल 112 पुलिस ने थाने में सूचना देकर महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद अधीक्षक के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को देखा गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के परिवार वाले भी आ गए और उनको थाने भेज दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया।











