M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साइबर ठगों ने एक युवक को गेमिंग के बहाने तो दूसरे को आनलाइन प्रोफिट का  झांसा देकर की लाखों की ठगी

साइबर ठगों ने दो युवकों ने लाखों रुपये की ठगी की

  • पीड़ितों ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर
  • हापुड़।
    सदर कोतवाली और पिलखुवा के एक युवक से साइबर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ितों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    साइबर थाने में दर्ज रिपोर्ट में गांव छिजारसी के रहने वाले शेखर ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर एक गेमिग एड आया था। जिस पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। जिस पर युवक ने वाहट्सएप के माध्यम से काल की। फोनकर्ता ने बाद में उसके पास एक स्कैनर भेजा और उसमें रुपये भेजने की बात कही। जिस पर युवक ने पहले 100 रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने पांच हजार रुपये और भेज दिए थे। जिसके बाद फोनकर्ता ने अलग-अलग नंबरों से और रुपये भेजने की बात कही। शक होने पर उसने रुपये देने से मना कर दिया। जिसके बाद उससे 51 सौ रुपये की ठगी साइबर ठगों ने कर ली।

इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर निवासी सौरभ ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया था। जिस पर उसने आनलाइन के माध्यम से बिजनेस करने पर प्रोफिट का झांसा दिया गया था। इस झांसे में आकर उसने साइबर ठगों के खाते में करीब 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद से आरोपी का नंबर बंद आ रहा है। जिसके बाद से उसे ठगी का एहसास हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page