सड़क दुर्घटना में बाईकसवार की मौत
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_2023-12-17-09-00-03-28_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2-300x214.webp?resize=300%2C214&ssl=1)
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर के पास स्याना रोड पर गन्ना केंद्र पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। इसमें सेवानिवृत फौजी सतपाल सिंह (49) की मौत हो गई। जबकि उनके साथी पप्पू को मामूली चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव दयानतपुर निवासी ग्राम प्रधान पति साहित्य चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उनके तहेरे भाई व सेवानिवृत फौजी सतपाल सिंह व गांव बनखंडा निवासी पप्पू के साथ बाइक पर सवार होकर कुचेसर फोर्ट जा रहे थे। जैसे दोनों थोड़ी दूर स्याना रोड स्थित गन्ना केंद्र के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और पप्पू को भी चोट लगी। घायल सतपाल को चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।