M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क ी जयंती को कांग्रेसियों ने मनाया “समता दिवस” क े रूप में

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता, भारतरत्न से सम्मानित और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 130 वीं जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने शहर में एक शोभा यात्रा का आयोजन किया।
शोभा यात्रा"* चंडी रोड स्थित शिवमूर्ति से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी,किशन गंज, पक्का बाग,अतरपुरा चौराहा और तहसील चौराहा होते हुए मेरठ तिराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंची। जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। जगह जगह शोभा यात्रा में उपस्थित लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा से पूर्व रतनलाल कोठी वालो के सामने नंबर २ वाली गली में पूर्व विधायक गजराज सिंह द्वारा अंबेडकर चौपाल का रिबन काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात लोगों को खीर का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने अंबेडकर चौपाल में पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने मेरठ तिराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गजराज सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।अंबेडकर जी विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि,अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।

शोभा यात्रा" में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,एससी विभाग कांग्रेस प्रदेश सचिव सविता गौतम,पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल सह सचिव राहुल शर्मा,एससी विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा,विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,एससी विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान, जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर महासचिव सविता गौतम,वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम आढ़ती,राजकुमार धींगान,शहर सचिव कुसुम लता,शहर कांग्रेस सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,शहर सचिव विनोद कुमार,रतनलाल पार्चा,शिवम सागर,महेश शर्मा, जस्सा सिंह,विनोद कुमार,दयाशंकर सागर,गुलजार अहमद,शादाब मलिक,दानिश मंसूरी,फरदीन,सुखपाल गौतम,कुणाल गौतम, आदि लोग उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page