संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, सुसरालियों पर गायब करने का आरोप

हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के लापता होने पर भाई आज़ाद राणा ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित भाई आज़ाद ने बताया कि उसकी बहन तनु (24) की शादी कपूरपुर गांव के एक युवक के साथ हुई थी। हाल ही में तनु और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी, जिसके कारण वह मायके डहाना में रह रही थी।
पर बीते रविवार को तनु का पति और नंदोई उसे समझौते के बहाने ले गए। सोमवार को आज़ाद को फोन बताया कि तनु डहाना आ गई है। जब उसने कहा कि तनु उनके साथ है तो दोनों युवक डहाना आए और उसकी बाइक ले गए। इसके बाद से तनु का कोई पता नहीं चल रहा है। ससुराल पक्ष के मोबाइल फोन बंद हैं और
उनके घरों पर ताले लटके हैं।
आजाद का आरोप है उसकी बहन के साथ उसके पति, सास, नंदोई और नंद ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया है। परिवार ने कपूरपुर थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस पर कार्रवाई मे लापरवाही करने का आरोप लगाया है ।
क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












