fbpx
ATMS College of Education
News

संजीव ने वार्ड 11 में सभासद पद के टिकट के लिए किया आवेदन

हापुड़। रविवार को लक्ष्मण पुरा निवासी संजीव कुमार ने सभासद पद पर कांग्रेस से आवेदन किया। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल को उनके निवास पर पहुंचकर वार्ड 11 से आवेदन पत्र सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि कांग्रेस सभी धर्म और वर्ग की पार्टी हैं। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोगों के मुद्दों को उठा रही हैं और लगातार उनका निराकरण कराने का काम पुरजोर तरीके से कर रही हैं। आज देश में जिस तरह महंगाई चरम सीमा पर हैं। उस बढ़ती महंगाई से परेशान होकर लोगों ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का मन पूरा बना लिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि हालांकि आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को वार्डों में शिकस्त देने से प्रदेश की सरकार को हटा तो नहीं सकते लेकिन उन्हें एक कड़ा संदेश जरूर दे सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर वीसी शर्मा, वाइके शर्मा, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, सचिन कुमार, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग आदि लोग उपस्थित रहें.!

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

5 Comments

  1. Pingback: Target
  2. Pingback: next

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page