श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर एक सितम्बर तक चलायेगी हिन्दू जागरण कार्यक्रम -सुधीर चोटी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी ने बताया कि हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए विहिप जन्माष्टमी पर्व पर एक सितम्बर तक हिन्दू जागरण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

विश्व हिन्दू परिषद के हापुड़ जिला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व में सदैव‌ हिन्दूओं को एक करने का प्रयास करता रहा है हिन्दूओ में समरसता लाने का 60 वर्षों से प्रयास कर रहा है विश्व हिन्दू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और श्री कृष्ण के जन्म को 5251वां वर्ष इसी उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद पूरे प्रांत में हिन्दू जागरण के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है हापुड़ जिले के सभी प्रखंडो में यह कार्यक्रम 25/08/2024 से 01/09/2024 तक आयोजित किये जायेगे।

Exit mobile version