M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एसएसवी इण्टर कालेज में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

एसएसवी इण्टर कालेज में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

हापुड़।

दिल्ली रोड स्थित जनपद के प्रसिद्ध एसएसवी इंटर कालेज में नव परिवर्तन जन जागरूकता के अंतर्गत क्षेत्र के नव प्रवर्तकों हेतु जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें जनपद के समस्त क्षेत्रों से आए हुए व्यवसायिक प्रवर्तकों ने अपने-अपने मॉडल/ प्रोटाटाइप का प्रदर्शन किया। इसमें ग्रामीण तथा शहरी दोनों ही क्षेत्र से आए हुए प्रवर्तकों ने प्रतिभाग़ किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शामिल में राजकीय पॉलिटेक्निक से दीपिका कुलश्रेष्ठ प्रवक्ता एवं एम0आई0खान प्रवक्ता तथा राजकीय आई0टी0आई0 हापुड़ से प्रशिक्षक शुभम कान्त एवं प्रशिक्षक आशीष गौतम ने सभी मॉडल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के पश्चात अपना निर्णय सुनाया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ममता त्यागी को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा 8000 नगद का पुरस्कार,द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र 5000 नगद पुरस्कार तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी सविता को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा 3000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।



इस प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जिनमें चतुर्थ स्थान शाहनवाज आलम,पांचवा स्थान अनीषा,छठा स्थान राधा, सातवां स्थान सहाना परवीन तथा आठवां रेशमा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए पांचों प्रतिभागियों में प्रत्येक को प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र तथा 2000 की नगद धनराशि प्रदान की गई। निर्णायक मंडल के चारों निर्णायकों को भी प्रत्येक को 2000 नगद धनराशि प्रदान की गई।



प्रदर्शनी के आयोजक एसएसवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग नोडल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भविष्य के लिए भी अच्छे मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में जिला विज्ञान क्लब हापुड़ के समन्वयक महेश कुमार वर्मा प्रवक्ता दीवान इंटर कालेज भी उपस्थित थे।



कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश्वर सिंह,वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु दत्त शर्मा,महेश चंद सैनी,प्रभात सिंह, प्रमोद त्यागी,भूपेंद्र कुमार,आकाश मालवीय,विजय सिंह गहलोत,आशीष कुमार,अदनान अहमद खान,मनोज सिंह, कृष्ण पाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Alright, checked out hz888, and gotta say, it’s…okay. Nothing groundbreaking, but not terrible either. Could use some improvement, but it’s functional. See for yourself: hz888

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page