शहीद शोभित शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई

शहीद शोभित शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई
हापुड़ । राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में ग्राम मुदाफरा में शोभित शर्मा 13 मार्च 2018को सुकमा में नक्सलवाद से लड़ते हुए IED ब्लास्ट में शहीद हो गए शहीद शोभित की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके गांव मुदाफरा में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर उनकी पत्नी ज्योति शर्मा उनके पुत्र कृष्णा शर्मा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, ब्लाक उपाध्यक्ष विकास त्यागी, प्रशासनिक सदस्यों में वझीलपुर के ग्राम प्रधान राजू सैनी, ब्रजभूषण त्यागी, मोनू खान,सचिन शर्मा, केंद्रिय रिजर्व पुलिस के सब इंस्पेक्टर इंतेखाब आलम ,चालक चौब सिंह राजपूत मौजूद रहे












