fbpx
News

व्यापारी नेता टुक्कीराम के आवास पर बोलें ठाकुर संगीत सोम – भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित, रंगदारी, अपहरण करनें वालें ऊपर

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

पूर्व विधायक व भाजपा के फायरब्रांड नेता ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों की सच्ची हितेषी है। भाजपा सरकार में व्यापारियों से रंगदारी, अपहरण करने वालें ऊपर पहुंच गए या फिर जेल में हैं। पूर्व विधायक संगीत सोम यहां व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में व्यापारियों का व्यापार बढ़ा है और वे सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।

व्यापारी नेता टुक्कीराम गर्ग ने अपने साथियों के साथ पूर्व विधायक संगीत सोम का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि एक बार ठाकुर संगीत सोम पुनः विधायक व मंत्री बनेंगे। व्यापारी वर्ग भाजपा व उनके साथ हैं।

इस मौकें पर विजेन्द्र पंसारी, प्रवीण सिंहल, अशोक बबली अमन गुप्ता, गिरीश त्यागी, अजय त्यागी,अमित टोनी, रविन्द्र गुप्ता विहिप, श्योदान सिंह, दीपक त्यागी विहिप, आकाश जैन, अंकुर कंस्ल दीपक बंसल, सोनू बंसल मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: