ATMS College of Education Menmoms
News

वीसी डॉ नितिन गौड़ ने किया पीएम आवास योजना सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण, खामियां देख हुए नाराज

हापुड़। एचपीडीए उपाध्यक्ष डॉ.नीतिन गौड़ प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रहीं प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार तथा निजी विकासकर्ता द्वारा विकसित की जा रही ग्राम खेड़ा, पिलखुवा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना दिया ग्रीन का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर
निर्माण/विकास कार्य की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई तथा निर्देश प्रदान किये गये कि निर्माण कार्य को समयशीलता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। आन्तरिक विकास कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता को समाप्त होते ही अविलम्ब प्रारम्भ करायी
जाये।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना दिया ग्रीन्, ग्राम खेड़ा कार्य स्थल पर निर्माण कार्य बन्द पाया गया, जिस पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निजी विकासकर्ता को नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार योजना में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पायी गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री अवास योजना आनन्द विहार में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सिंह एवं संबंधित अभियंतागण मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page