विद्यालय में हेड बॉय व हेड गर्ल का चयन समारोह संपन्न

हापुड़।
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में दिनांक 8 अगस्त 2025 को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने की।चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें नेतृत्व क्षमता, वक्तत्व कौशल, अनुशासन व सहभागिता जैसे गुणों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया।कक्षा 12वीं साइंस के छात्र शिवम् बाना को हेड बॉय तथा कक्षा 12वीं साइंस की छात्रा अतीफ़ा को हेड गर्ल घोषित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।हमें गर्व है कि हमारे छात्र नेतृत्व की भावना और अनुशासन के प्रतीक बनकर अन्य छात्रों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेंगे। मुख्य अतिथि बृजमोहन ने कहा कि बच्चों में अनुशासन और अपने कर्तव्यों का ज्ञान जरूरी है और ऐसे कार्यक्रमों से उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास होता है। वहीं दूसरी तरफ़ विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें राखी मेकिंग कंपटीशन ,काइट मेकिंग कंपटीशन ,मेहंदी कंपटीशन का आयोजन किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने सभी अध्यापक गणों को उनकी कलाई पर राखी बांधकर शुभ आशीष दी । कार्यक्रम का संचालन पूजा वर्मा एवं उत्कर्ष द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।













You are my inhalation, I have few blogs and sometimes run out from post :). “The soul that is within me no man can degrade.” by Frederick Douglas.