ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

हापुड़। शनिवार को कांग्रेस जनों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित चमरी में दलित व गरीब लोगों के बीच पहुंचकर सादगी के साथ मनाया। कांग्रेस जनों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के 51 वें जन्मदिन के अवसर पर गरीब लोगों के बीच जाकर उन्हें केले और बिस्किट वितरित किए, साथ ही लोगो को कॉविड महामारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा भेजी गई कोरोना दवाई किट और मास्क वितरित किए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आज हमारे हरदिल अजीज नेता राहुल गांधी का 51वाँ जन्मदिन हैं आदरणीय राहुल गांधी जी के आदेशानुसार कांग्रेस जन उनके जन्मदिन को कांग्रेसजन सेवा दिवस के रूप में मना रहा हैं। इस दौरान कांग्रेस जन गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को आदरणीया प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना किट और जरूरत का सामान मुहैया करा रहे हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने भी राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर गरीब बस्ती में जाकर बच्चो और महिलाओं को प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना किट और मास्क वितरित किए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि कांग्रेस जन अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चौधरी,शहर सचिव तारेश्वर त्यागी,राकेश खन्ना,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग,शहर सचिव भरतलाल शर्मा,सविता गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page