News
कंरट लगने से युवक की मौत, कोहराम मचा

कंरट लगने से युवक की मौत, कोहराम मचा
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक युवक की कंरट लगने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ निवासी किसान सतेंद्र कुमार का बेटा तुषार उर्फ छोटू (20) खेती करता है। गुरुवार सुबह तुषार घर में बिजली बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वह बेहोश होकर घर के अंदर गिर पड़े। उनकी मां राजनीता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत तुषार को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












