M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 14 जुलाई: तुला राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, सिंह राशि के जातक पास रखें लाल वस्तु, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में राहु, मिथुन राशि में सूर्य और बुध हैं। कर्क राशि में शुक्र और मंगल हैं। सिंह राशि में चंद्रमा हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष-
स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी करीब-करीब ठीक रहेगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-शारीरिक स्थिति मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक स्थिति रुक-रुक कर चलती रहेगी। कलह से बचना चाहिए। घर की चीजों को कूल होकर निपटाएं।



मिथुन-शारीरिक और प्रेम की स्थिति कड़वाहट भरी है। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी सुधरती जा रही है। आपके लिए पीली वस्‍तु का दान करना अच्‍छा रहेगा।



कर्क-मानसिक स्थिति में चंचलता दिख रही है। इससे शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकता है। बचकर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। किसी तीसरे के हस्‍तक्षेप से आप लोगों के सम्‍बन्‍ध में दिक्‍कत आ सकती है। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धनागमन होता रहेगा लेकिन निवेश से अभी बचना चाहिए। सूर्यदेव को जल दें।



सिंह-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति आपकी अच्‍छी होगी। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। लाल वस्‍तु पास रखें।



कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। चिंतित रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। मन भी परेशान है। चिंतित रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम भी ठीक-ठाक है। व्‍यापार मध्‍यम है। भगवान शिव की अराधना करें।



तुला-शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम है। 14 तारीख को रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यह दिन अच्‍छा है आपके लिए। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम लेकिन व्‍यापारिक स्थिति आपकी अच्‍छी दिख रही है। सूर्यदेव को जल दें।



धनु-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा चीजों को अभी रोक दें। सुरक्षित चलें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की वंदना करें।

कुंभ-जीवन आनंददायक गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। भगवान गणेश की वंदना करें।

मीन-शत्रु पक्ष सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। आप जीवन में आगे बढ़ गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक रूप से सही चल रहे हैं। तांबे की कोई भी वस्‍तु अपने पास रखें। अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


12 Comments

  1. Pingback: Pure kana cbd
  2. Pingback: marlin guns online
  3. Pingback: review
  4. Pingback: Aviation Tire
  5. Pingback: Source
  6. Pingback: read more
  7. Pingback: slot lsm99

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page