मैजिक मुर्गा गुलाल खरीदने उमड़ी लोगों की भीड़, बच्चे व युवाओं की पसन्द बना हर्बल सुगन्धित गुलाल

मैजिक मुर्गा गुलाल खरीदने उमड़ी लोगों की भीड़, बच्चे व युवाओं की पसन्द बना हर्बल सुगन्धित गुलाल
हापुड़।
रंगों का त्योहार होली आते ही…..रंग बरसे भीगे चुनर वाली,होली के दिन रंग मिल जाते है आदि गानों के दस्तक देते ही बाजारों में होली के त्यौहार की तैयारियां शुरू हो जाती है। बाजार में गुलाल,रंग व विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से पट गये है। बाजार में रंग,फिरंगी सुगन्धित गुलाल,पिचकारी व मैजिक गुलाब गन खरीदने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रंगों का त्यौहार होली के आते ही बाजारों पर होली का रंग चढ़ता जा रहा है। और नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रंगों की बौछार के साथ साथ होली मिलन कार्यक्रमों की धूम मचने लगी है। देखा जाये तो होली के त्यौहार में अब 24 घंटे समय शेष है। बाजार में दुकानों पर रंग व खुशबू वाला गुलाल लोगों की पहली पसंद बने हुए है।
बाजार में इस बार रंगों की वैरायटी जैसे सुगंधित गुलाल,कलर पेस्ट,गोल्डन सिल्वर,पिंक कलर,हर्बल गुलाल,चंदन हरा,होली गिफ्ट पैक,साधारण लाल पीला गुलाल के साथ इस बार फिरंगी गुलाल भी उपलब्ध है। इसके साथ साथ बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की अच्छी वैरायटी देखने को मिल रही है। लेकिन मैजिक गुलाब गन व मैजिक मुर्गा गुलाल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चंडी रोड,रेलवे रोड,गोल मार्केट,कोठी गेट सहित अन्य स्थानों पर पिचकारियों,रंग व गुलाल से दुकानें पट गयी है।
छोटी मंडी स्थित राकेश कुमार किराना स्टोर स्वामी राकेश का कहना कि होली के निकट आते ही बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। बाजार में लोग खाद्य पदार्थों के साथ साथ रंग,सुगन्धित गुलाल व पिचकारियों की खरीददारी करते दिखाई दे रहे है। साथ लोग अपने बालों को रंगों से बचाने के लिए मुर्गा बाल,मलिंगा बाल आदि भी खरीद रहे है। और इस बार बाजार में आई मैजिक गुलाब गन बच्चों व लोगों की पसंद बनी हुई है। जिसकी कीमत मात्र 300 से 500 रुपये है।
वही दूसरी ओर महिलाओं द्वारा घरों में होली पर्व की तैयारी की जा रही है। महिलाओं व युवतियों द्वारा घरों स्वादिष्टï मिठाईयां,जैसे गुजियां,बरफी के साथ-साथ गोल गप्पे आदि बनाये जा रहे है। महिलाएं होली के पर्व को यादगार बनाने में कोई कसर छोड़ती नहीं दिखाई दे रही है। ———-












