समाजसेवी आदेश त्यागी पहुंचे प्रमुख उघोगपति नरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर, हुआ स्वागत

समाजसेवी आदेश त्यागी पहुंचे प्रमुख उघोगपति नरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर, हुआ स्वागत
हापुड़। दिल्ली से प्रमुख समाजसेवी व शिक्षाविद् आदेश त्यागी हापुड़ के गढ़ रोड़ निवासी टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
हापुड़ के गढ़ रोड़ स्थित वुड इंडिया प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को दिल्ली से प्रमुख समाजसेवी आदेश त्यागी ने प्रमुख उघोगपति नरेन्द्र अग्रवाल से भेंट की और जिलें के विकास की सम्भावनाओं को लेकर चर्चा की।
समाजसेवी आदेश त्यागी ने कारोबारी के घर हुई डकैती मामले में दुख व्यक्त किया और पुलिस से सौ फीसदी रिकवरी के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी से फोन पर बात की।
उन्होंने कहा कि हापुड़ जिलें हर दृष्टि से एनसीआर का प्रमुख केन्द्र बिन्दु है, यहां पतित पावनी मां गंगा का प्रवाह है और यहां का विकास हरिद्वार से भी ज्यादा होना चाहिए, इसके लिए वह दिल्ली व लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे। इस दौरान नरेन्द्र अग्रवाल ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।











