HapurNewsUttar Pradesh
मानसिक रूप से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सोसाइड

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटौरी निवासी जोनी (29) ने सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को गांव इमटौरी के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जोनी निवासी गांव इमटौरी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के बड़े भाई जोगी ने बताया कि जोनी मानसिक रूप से बीमार थे और गांव में घूमते फिरते रहते थे। उनकी एक बहन व चार भाई हैं। इनमें जोनी सबसे छोटे व अविवाहित थे।












