एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किया ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ समारोह

हापुड़।
नगर के एस.एस.वी. इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स नेऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ मनाई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के महत्व एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल वेजयंत शारदा ने कहा कि यह अभियान देशभक्ति, अनुशासन, साहस एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित करता है।
इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट वेजयंत शारदा, सूबेदार मेजर संजय धामा, सूबेदार सुरजीत सिंह, नायब सूबेदार राजपाल , धर्मवीर सिंह, हवलदार अवलोक कुमार, हवलदार कमलजीत , एनके जयभगवान
, लेफ्टिनेंट कपिल बिसला आदि मौजूद थे।











