भाजपा नेता से जमीन के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, रूपये वापस मांगने पर की मारपीट, आरोपी पिता सहित पुत्रों पर दर्ज हुई एफआईआर

भाजपा नेता से जमीन के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, रूपये वापस मांगने पर की मारपीट, आरोपी पिता सहित पुत्रों पर दर्ज हुई एफआईआर
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव निवासी व गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी से आरोपी व उसके पुत्रों ने जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख रुपए की धोखा धडी कर ली और रूपए वापस मांगने पर मारपीट की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव श्यामपुर निवासी गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी ने बताया कि उनके परिचित बलजीत सिंह, बिमल उर्फ बबली और बादल सिंह ने उन्हें सस्ती कीमत पर जमीन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने उनका विश्वास जीतकर उनसे करीब 28 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय तक जमीन न मिलने पर कुणाल चौधरी ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे।
पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने कुणाल चौधरी पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी पिता ,पुत्रों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












