fbpx
ATMS College of Education
News

भाकियू युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने चलाया युवा संगठन विस्तार अभियान

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा ने युवा संगठन विस्तार अभियान चलाते हुए सैकड़ों युवाओं को संगठन से जोड़ा।

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने अमर प्लाजा मेरठ रोड स्थित युवा भाकियू कार्यालय में संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान हापुड नगर, हापुड-मेरठ देहात, गुलावठी, गढ़ के युवाओं को रसीदों के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन से जोड़ा गया और एकलव्य सहारा ने उन्हें गमछा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। एकलव्य ने उनसे अपील की कि अधिक से अधिक युवा साथी ट्विटर और फेसबुक पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत को मजबूत कर किसानों युवाओं और मजदूरों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से बुलंद करने का काम करें। कार्यक्रम के दौरान मुकेश चौधरी, आकाश चौधरी, भानू सिद्धु, विमल सिवाग, सुमित राजपूत, विशाल सिंह, अजीत सिद्धु, मुनेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी, गौरव चट्ठा, हर्षित चौधरी , विपिन सिंह , अमरजीत सिंह , बलवान चौधरी , अभिनव सिंह , अभिषेक चौधरी , विपिन कुमार , देवांश चौधरी, गौरव सिंह , गोलू बिगास, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page