भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ एकलव्य सहारा ने टीम के साथ किए गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब जी के दर्शन,नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का लिया आर्शीवाद
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0040-1024x792.webp?resize=780%2C603&ssl=1)
हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
सिख पंथ के सर्वोच्च नेतृत्व केंद्र के रूप में अमृतसर में अकाल तख्त साहिब जी के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह जी से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा ने गुरुवार को अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब जी के दर्शन कर नवनियुक्त ज्ञानी जी से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।
अमृतसर के दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाकियू पदअधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब जी के दर्शन किये, सिख पंथ के सर्वोच्च नेतृत्व केंद्र के रूप में अकाल तख्त साहिब जी के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि जानी रघुबीर सिंह जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़द्दी कला रहेगी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-14-12-14-40-52_7352322957d4404136654ef4adb645047E2-jpg.webp?resize=710%2C423&ssl=1)
इस दौरान इस शुभ अवसर पर कुलजीत सिंह, यशलीन कौर,अंकित राठी,लव , सोहल, हरदीप सिंह सोहल, राजवीर सिंह, गोलू बिगास आदि उपस्थित रहे।