भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति ने रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति ने रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया
-ठाकुर जी की बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया
हापुड़ ।
बुधवार की देर शाम को रेलवे रोड पटेल नगर स्थित रास-स्थली में भव्य रास-लीला का आयोजन हुआ। जिसमें वृन्दावन धाम से फतेह कृष्ण शास्त्री की मंडली द्वारा ठाकुर जी की बाल लीलाओं के साथ-साथ गौ वन लीला का भव्य मंचन किया ।
वृन्दावन धाम से फतेह कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नन्द बाबा के पास नौ लाख गाय थीं,जिन्हें चराने वे वन में जाया करते थे। नन्द बाबा के साथ ठाकुर जी भी बाल्यकाल से ही गाय चराने जाया करते थे,और अपने बाल सखाओं के साथ छोटी गैयाओं के साथ दूर निकल जाया करते थे। वे वनों में ही दुधारू गायों का दूध दुहकर अपने सखाओं के साथ पी जाया करते थे। गायों को वन में छोड़ ठाकुर जी नित्य ही खेल खेल में अपनी नयी नयी लीलाएं रचते थे ।
गौ चारण लीला मंचन के अन्तर्गत ठाकुर जी के गोबर श्रंगार लीला का बहुत ही मनोहारी मंचन हुआ।
गोपियां ठाकुर जी के यहां से गोबर भर भर कर लें जाती हैं। पकड़े जाने पर ठाकुर जी गोबर के बदले उनसे माखन की मांग करते हैं जिस आश्वासन पर ही वे गोपियों को गोबर ले जाने को बोलते हैं। हिसाब कैसे रखा जाये इस बात पर ठाकुर जी गोपियों को बोलते हैं कि जितने टोकरे गोबर ले जाओ, मेरे शरीर पर गोबर से उतने निशान बना जाओ ।
इस प्रकार गोपियों द्वारा ठाकुर जी का गाय के गोबर से श्रंगार किया जाता है बंसी बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध करना , गोपियों के वस्त्र हरण करना आदि उनकी नित्य लीलायें थीं । ठाकुर जी की भव्य बाल लीला मंचन देखकर उपस्थित भक्तगण आनन्दित हो गये और जय जयकार करने लगे ।
इस अवसर पर हरिओम अग्रवाल,गोपाल शर्मा, अरूण अग्रवाल,अंशुल मित्तल,संजय गुप्ता,संजीव, गोपाल,सुशील गोयल,संजय,अरविंद,अरूण,अजय, दिनेश,अनुराग,जीतू, वैभव,अजय,सौरभ सर्राफ आदि उपस्थित रहे।













Hello, I log on to your blogs like every week. Your story-telling style is awesome, keep up the
good work!