M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स लगाएगा एक लाख पौधे , पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा संकल्प

ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स लगाएगा एक लाख पौधे , पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा संकल्प

हापुड़ । ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स के सेंट्रल स्क्वायड द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिशन हरित सेना अभियान के अंतर्गत जिला सरकारी हॉस्पिटल दस्तोई रोड में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर 100000 पौधे लगाने के संकल्प को गति प्रदान की।
इस अवसर पर केंद्रीय चीफ हिमांशु कुमार, केंद्रीय जनरल ऑफिसर गजेंद्र सिंह तथा केंद्रीय डिप्टी चीफ संदीप शर्मा, सेंट्रल योगाचार्य योगेश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ आकाश कुमार, गौतम कुमार, कैडेट दिव्यांश, कैडेट राहुल एवं हॉस्पिटल कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय चीफ़ हिमांशु ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगठन वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 05 जून 2026 (पर्यावरण दिवस) से 26 जुलाई 2026 (कारगिल विजय दिवस) तक संगठन के हरित योद्धाओ द्वारा कुल 1,00,000 पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हरित योद्धाओ को सम्मानित किया जाएगा—
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page