News
बीमार रिश्तेदार को देखने गए परिवार के घर में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

बीमार रिश्तेदार को देखने गए परिवार के घर में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में चोरों ने बीमार रिश्तेदार को देखने गए परिवार के घर में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा नयागांव निवासी धनेश्वरी देवी परिवार के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने मेरठ गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने मकान में घुसकर 50 से 60 हजार रुपये की नकद और गहने चोरी कर लिए। जब परिवार वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












