ATMS College of Education Menmoms
News

बीए के पेपर देने गई छात्रा हुई लापता, दोस्त पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जानें की भाई ने जताई आंशका

, हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन व बीए की छात्रा को परीक्षा देने के बाद लापता होने व दोस्त पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जानें की आंशका जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन गढ़ के एक डिग्री कालेज में बीए की छात्रा है। वह 17 जून को पेपर देने गई थी,जो वापस घर नहीं लौटी थी।

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ काम करने वाला एक सहकर्मी व दोस्त योगेन्द्र कुमार का उसके घर आना जाना है। उसे आंशका है कि उसका दोस्त ही उसकी बहन को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।

थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page