प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा, आधा दर्जन फायरबिग्रेड लगी है आग पर काबू पाने की कोशिश

प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा, आधा दर्जन फायरबिग्रेड लगी है आग पर काबू पाने की कोशिश
हापुड़ (, यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में विहारी जी लेमिनेट नाम से प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें आज सुबह ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पुलिस, फैक्ट्री स्वामी व फायरब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हापुड़, गाज़ियाबाद व आसपास की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया, परन्तु आग इतनी भीषण है कि अभी तक आग बुझाने का कार्य चल रहा है।












