ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

प्रियंका हत्या कांड़ में जेठानी अपनी बहन व चाचा के साथ गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर हापुड़ में जेठानी ने अपने भाई ,बहन और चाचा के साथ मिलकर देवरानी की गला दबाकर हत्या कर दी।  पुलिस ने देवरानी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गढ़‌मुक्तेश्वर के नक्काकुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका (35) की शादी कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा निवासी सुरेश से हुई थी। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस कारण सात साल प्रियंका ने पति सुरेश को छोड़कर जिला बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन बाद में अशोक से भी उसका विवाद हो गया।


चार दिन पहले प्रियंका, खुशबू के पास रहने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात प्रियंका का खुशबू, उसकी बहन राखी से पैसे को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। देवरानी पर जेठानी के 20 हजार रुपए उधार थे। जेठानी प्रियंका, अपने पैसे मांग रही थी। इसी बात पर दोनों की बहस हुई थी।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि
आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने ही पुलिस को बताया कि हत्या कर शव को पुल के पास फेंका था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page