प्रधानाचार्य व शिक्षक लगाएंगे छात्रों के करियर को पंख

हापुड़।
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों के कैरियर गाइडेंस दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 श्वेता पूठिया, डॉ0 शैलेन्द्र यादव , जिला समन्वक श्रीमती दीपा तोमर, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा (श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया ।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर आनन्द कुमार त्रिपाठी तथा अंकित सैनी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त प्रतिभागियों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को कैरियर परामर्श प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रतिभागियों को विद्यार्थियों की कैरियर योजना बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, साप्ताहिक आधार पर विद्यालयों में करियर क्लब गतिविधियों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया विद्यार्थियों की रुचि बनाए रखने हेतु विद्यालय में करियर हब की स्थापना करने हेतु निर्देशित किया गया। रोजगार बाजार से संबंधित नवीन जानकारी के अनुरूप करियर हब को संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। माता-पिता को कार्यक्रम में सम्मिलित कर उन्हें विद्यार्थियों की सहायता प्रणाली का अंग मनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।












