पूर्व विधायक गजराज सिंह कांग्रेस ने हुए पुनः शामिल, कांग्रेसियों ने दी बंधाईयां

गजराज सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन की कांग्रेस में वापसी पर कांग्रेस जनों ने दी बधाइयां

हापुड़। पूर्व विधायक गजराज सिंह लखनऊ पहुंचे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन भी लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन था। गुरुवार 25 अगस्त को आखिरकार पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी में शामिल कराया गया। वहीं उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दिन ने भी पार्टी का दामन थामा और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व विधायक गजराज सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा हैं कि अब पार्टी कांग्रेस में नए लोगों को जोड़ने के साथ साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों और को भी पार्टी में शामिल करेगी। सभी पुराने और नए पदाधिकारियों के आपसी तालमेल से संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ी जीत दिलाने का काम कांग्रेस के सभी साथी मिल जुलकर करेंगे। हापुड़ के कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन की कांग्रेस में वापसी को लेकर हर्ष व्यक्त किया हैं और शीर्ष आला कमान का आभार व्यक्त किया हैं।

Exit mobile version