पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह को भाकियू युवा नेता एकलव्य ने दी श्रद्धाजंलि

हापुड़ (अमित मुन्ना)।

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह की पुण्यतिथि पर दिल्ली जाकर भाकियू युवा नेता एकलव्य सहारा ने साथियों सहित श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व भाकियू युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा ने साथियों सहित दिल्ली जाकर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व राष्ट्रपति के पौत्र सरदार इंद्रजीत सिंह उर्फ बब्बू के साथ श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस मौकें पर रामगरिया एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी पद अधिकारियों व अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी, विशाल निर्वाण, रोहित कसाना, आशीष बाना, हनी जाटव, गोलू चौधरी, निशांत चौधरी, अमरदीप सिंह, इंदरप्रित सिंह आदि सकड़ों लोगो ने दिल्ली स्थित एकता स्थल राजघाट में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version