M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पत्नी की सगी बहन संग की दूसरी शादी, पत्नी ने लिखवाई रिपोर्ट

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी में एक मकान पर पुताई करने आए युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से शादी कर ली। अब पांच वर्ष बाद अपनी साली से ही शादी रचा डाली। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव इम्टोरी निवासी रूबी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब 6 वर्ष पहले उसने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के संजू से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। संजू उसके घर पर पुताई करने आया था, इसी दौरान उसने उसे प्रेम में फंसा लिया। शादी के बाद उसने पुत्री माही और पुत्र आरव को जन्म दिया। कुछ समय पहले पति ने उसकी सगी बहन को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अब उसकी छोटी बहन से शादी कर ली। उसने इस मामले का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया और हत्या की धमकी दी।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page